मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। पत्नी की मौत के डेढ़ साल बाद पति ने भी बुधवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। लगभग 18 माह पहले पत्नी और पुत्री दोनों को जहर दे दिया था। घटना में पत्नी की जान चली गई थी, लेकिन बेटी बच गई। घटना देहात कोतवाली के भटेवरा जिउती गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भटेवरा जिउती गांव निवासी 50 वर्षीय रामबली मजदूर था। बुधवार को वह अपने घर ही थे। सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे हालत बिगड़ने लगी। घरवालों ने रामबली को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने रामबली को मृत घोषित कर दिया। मृत अधेड़ के भाई के पुत्र भज्जन ने बताया कि चाचा रामबली की कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह काफी परेशान चल रहे थे। उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने यह ...