रामपुर, फरवरी 20 -- उत्तराखंड से सटे गांव दिबदिबा में एक व्यक्ति ने जहर खाकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मृतक की बेटी ने अपनी मां और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौहल्ला रम्पुरा रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी मनीषा देवी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें कहा कि 27 साल पहले उनकी मां हरिया देवी की शादी छोटे लाल से हुई थी। वे छह भाई-बहनों में से एक हैं। उसके अनुसार छह साल पहले उनकी मां हरिया देवी ने ऊधमसिंह नगर के थाना ट्रांजिट कैंप के गांव फुलसुंघी निवासी विजय साहनी से दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली और उसके साथ रहने लगी थीं। छह महीने पहले हरिया देवी वापस दिबदिबा आकर अपने पति छोटे लाल के साथ रहने लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.