उन्नाव, दिसम्बर 1 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के रामपुर खरही गांव में सोमवार सुबह दिलदहला देने वाला मामला सामने आया। गांव के संजू राजपूत का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से मानसिक रूप से टूट चुके संजू ने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी संजू राजपूत पुत्र स्व. श्रीपाल की पत्नी करीब एक माह पहले तीन साल के बेटे सुभाष को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजन उसकी तलाश में भटके, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी के जाने के बाद से संजू गहरी परेशानी में रहने लगा था। रविवार देर रात वह अपने बेटे के साथ कमरे में सोया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने और अंदर से मासूम बच्चे के रोने की आवाज आने पर परिजनों को श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.