फतेहपुर, मार्च 26 -- बहुआÜÜ। पत्नी को दौड़ा दौड़कर पीटने के बाद गला घोटकर हत्या की वारदात को अंजाम देकर पति भाग निकला। पुलिस से बचने के लिए बाल मुंडवाए हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शिक्षा विभाग ने भी निलंबन की कार्रवाई कर दी है। षड़यंत्र करने वाले अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है। बता दें कि ललौली थानाक्षेत्र के खटौली गांव में बीते बुधवार की देर रात बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी किरन का बेरहमी से कत्ल कर दिया था और मौके से फरार हो गया था। सुबह घर में मौजूद 14 वर्षीय भांजे उत्कर्ष ने मामी की लाश पड़ी देख पड़ोसियों को सूचना दी थी। भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ साजिश रच कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य हत्यारोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.