कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर, संवाददाता। सेन पश्चिम पारा में पत्नी की बीमारी से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सेन पश्चिम पारा के ग्राम नगवा निवासी 31 वर्षीय राहुल बाजपेयी घर पर ही पान-मसाला की दुकान चलाते थे। परिजन ने बताया कि पांच साल पहले उनका विवाह सनिगवां में रहने वाली निखिल से हुआ था। उनकी चार साल की बेटी भाव्या है। परिजन ने बताया कि राहुल की पत्नी को दौरे की बीमारी है। करवाचौथ पर घर पर खाना पकाते दौरा आने से चूल्हे में गिरकर वह झुलस गई थी। जिसके बाद काफी इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिलने पर मायके वाले बहू को अपने साथ ले गए थे। जिस कारण राहुल मानसिक तनाव में था। बुधवार को उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी की बीमारी के कारण युवक ने आत्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.