फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- मदनपुर के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक को अपने ही स्कूल में तैनात पत्नी की फर्जी हाजिरी लगाने के आरोप में बेसिक शिक्षाधिकारी ने निलंबित किया है। प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों की जांच खंड शिक्षाधिकारी टूंडला को सौंपी है। विभाग की इस कार्रवाई से स्कूल जाने में लापरवाही करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में भी खौफ है। बताते चलें कि जनवरी में ब्लॉक मदनपुर के गांव नगला सिंगमन के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा था कि प्राथमिक स्कूल नगला सिंगमन के प्रधानाध्यापक के रूप में धर्मेंद्र प्रताप सिंह हैं तथा उनकी पत्नी श्रद्धा सिंह भी इसी स्कूल में सहायक अध्यापिका के रूप में तैनात हैं। धर्मेंद्र सिंह इसी गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी कभी भी स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए नहीं आती हैं। इनकी हाजिरी धर्मेंद्र प्रताप सिंह लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.