पटना, मार्च 18 -- बाढ़ के दयाचक नयाटोला मोहल्ले में रुपये के लिए पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुजीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले सुजीत ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में सुजीत ने मौत के लिए पत्नी, सास और साले को जिम्मेदार ठहराया है। सुजीत कुमार की शादी वर्ष 2020 में नीतू कुमारी के साथ हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। सुजीत कुमार भी अपने घर में कमाने वाला इकलौता था। आरोप पत्नी से विवाद के बाद सुजीत काफी परेशान रह रहा था। वह घर छोड़कर भी भाग गया था। मां के बुलाने पर वह रविवार की रात वापस घर लौटा, लेकिन देर रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया। मृतक के पिता रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि पत्नी के कारण वह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.