गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात रही महिला कर्मी की मौत के बाद पेंशन लेने के लिए उसके पति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का आरोप लगा है। फर्जीवाड़े के संबंध में मृतका के भाई ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, जिसके बाद कविनगर पुलिस ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के गांव हरिया खेड़ा निवासी विकास कुमार ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन अनुराधा पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर थीं। अनुराधा की मृत्यु 20 सितंबर 2025 को हो गई थी। आरोप है कि अनुराधा के पति गौतम सिंह और उसके परिवार ने उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था। गौतम दो वर्षों से अनुराधा को छोड़कर अलग रह रहा था। विकास कुमार के मुताबिक बहन की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.