उन्नाव, फरवरी 10 -- अचलगंज। अचलगंज थाना क्षेत्र के पचोड़डा गांव के एक मुस्लिम परिवार में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल रहा। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि पचोड़डा गांव के मोहम्मद इमरान का विवाह 14 माह पूर्व रायबरेली जनपद के खीरों निवासी सांवली के साथ हुआ था। शादी के बाद दहेज को लेकर अनबन चल रही थी। 30 जनवरी को सांवली के साथ पति और सास द्वारा मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोमवार को खूब वायरल रहा। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पति इमरान को गिरफ्तार कर शांति भंग में न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर बृजेश शुक्ल ने बताया कि वीडियो कई दिन पुराना है, पति के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों में आपसी समझौता भी हुआ है। मौजूदा समय विवाहिता मायके में है। पीड़िता की तरफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.