प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- उदयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगापुर की पूनम पत्नी संतोष उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति बिना किसी कारण आए दिन उससे मारपीट करते हैं। विरोध करने पर और भी उग्र हो जाते हैं और मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। दूसरी शादी करने और जान से मार डालने की धमकी देते हैं। उदयपुर एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...