फतेहपुर, जनवरी 28 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गढी निवासी राकेश कुमार बाइक से बुधवार सुबह गर्भवती पत्नी की दवा लेने गया था। जब वह जाफरगंज कस्बे से दवा लेकर वापस आ रहा था तो बाग के पास सामने से आ रहे एक रिक्शा ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह और साथ बैठा सुल्तान भी घायल हो गया है। दोनों को पुलिस ने बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। ई-रिक्शा चालक मौके पर ई-रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...