गंगापार, नवम्बर 29 -- धान दराने के विवाद में पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पत्नी के तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बोधीपुर हाटा गाँव निवासिनी अन्नू शर्मा ने थाने में तहरीर दी कि धान दराने के विवाद में उसके पति राजेश शर्मा ने उसे लाठी डंडे से पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आयीं। तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल अन्नू शर्मा का सीएचसी मांडा में इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...