कौशाम्बी, जुलाई 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज इलाके की एक महिला को उसके पति की मौत के बाद पड़ोसी युवक ने सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखा। चार वर्ष पूर्व उसने दूसरी शादी कर ली। अब वह पीड़िता से किनारा किए हुए है। शादी के लिए कहने पर जानलेवा धमकी देता है। मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज क्षेत्र की पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की करीब 11 साल पहले मौत हो गई थी। पति से उसे एक बेटी समेत तीन बच्चे हैं। बच्चों की उम्र क्रमश: 18, 16 व 13 वर्ष है। पीड़िता की मानें तो पति की मौत के बाद पड़ोसी युवक उसे बच्चों समेत गुजरात प्रांत के सूरत शहर लेकर गया। वहां रहने के लिए एक कमरा दिलाया। खर्चा भी देता था। पत्नी की तरह रखते हुए उसने सात सालों तक शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने शादी करने का भी वादा किया था। चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.