मेरठ, दिसम्बर 15 -- मोदीपुरम दिल्ली-दून हाईवे पर अंसल कोर्टयार्ड के सामने रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहटा के डालमपुर गांव निवासी सुशील ने बताया कि उनका चचेरा भाई 37 वर्षीय मदन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बीमारी के चलते उसके पिता की मौत हो चुकी है। मदन के दो बच्चे हैं, जबकि पत्नी गर्भवती है। चिकित्सकों ने दो-तीन दिन में डिलीवरी की तारीख बताई थी। मदन डिलीवरी के लिए रुपयों की व्यवस्था करने रविवार को बाइक से पल्लवपुरम जा रहा था। दून हाईवे पर जिटौली फ्लाईओवर पार करते ही अंसल कोर्टयार्ड के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मदन सड़क पर गिर पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.