मेरठ, मई 25 -- मेरठ। लोहियानगर में गृहक्लेश और पत्नी के मायके से वापस न लौटने पर एक युवक ने शुक्रवार देर रात पत्नी की चुन्नी से फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह युवक का शव फंदे से झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल वालों को युवक की मौत का जिम्मेदार बताते हुए तहरीर दी है। लोहियानगर एल ब्लॉक निवासी ब्रजगोपाल ने बताया कि उनके 23 वर्षीय बेटे अमन की शादी वर्ष 2023 में जेवर के पास नार गांव में रहने वाली रेखा से हुई थी। अमन घर के पास ही किराने की दुकान चलाता था। आरोप है कि रेखा अक्सर अमन से झगड़ा कर मायके चली जाती थी। पांच महीने पहले रेखा ने एक बेटे को जन्म दिया था। वह बच्चे को लेकर मायके चली गई। अमन ने कई बार रेखा को कॉल कर घर आने के लिए कहा लेकिन रेखा और उसके परिवार ने अमन और उसके परिजनों के फोन उठाने भी बंद कर दिए थे।...