हापुड़, फरवरी 6 -- थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रीता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर हत्यारोपी पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्यारोपी पति राहुल शर्मा को गांव बलवापुर के पास और शेरअली उर्फ शेरा, फिरोज को बंबा के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो आला कत्ल चाकू को बरामद किया। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी विनीत भटनागर ने खुलासा कर बताया कि हत्यारोपी पति राहुल शर्मा का अपनी पत्नी मृतका रीता शर्मा से घरेलू कलह और उसकी बीमारी में रुपये खर्च को लेकर विवाद रहता था। जिसके चलते उसने शेर अली और फिरोज के साथ हत्या करने का षडयंत्र रचा। दो फरवरी की रात राहुल शर्मा शेर अली और फिरोज को लेकर घर पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने रीता का कंबल से मुंह दबाया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.