फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- थाना जसराना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ में उसके पति ने खेत में मारपीट की। पत्नी की उंगली काट ली। इसमें पति के बड़े भाई ने भी सहयोग किया। वहीं विवाहिता की सास बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जसराना के मिलावली खड़ीत निवासी किरन का कहना है कि उसका पति सत्येंद्र शराब एवं गांजा पीता है। वह शुक्रवार को खेत पर शौच करने गई तो पति सरिया लेकर आ गया तथा गाली देते हुए मारपीट शुरू कर की। आरोपी ने मुंह से किरन की उंगली काट ली तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी काटा। पति के साथ में जेठ सत्यवीर, उनका बेटा देवकांत भी आए तथा उन्होंने भी विवाहिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.