प्रयागराज, फरवरी 1 -- करेली थाने में एक विवाहिता ने पति व ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने को विवश करता है। विरोध करने पर तलाक देने और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। करेली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका फरवरी 2012 को निकाह हुआ था। उसके दो बेटे हैं। आरोप है पिछले करीब दो साल से पति और ससुराली प्रताड़ित कर रहे हैं। पति शराब के नशे में धुत होकर बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। वहीं, देवर भी गलत हरकत करता है। इसका विरोध करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। करीब पांच महीने से वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने को विवश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.