गोरखपुर, अप्रैल 12 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाने के उनवल चौकी क्षेत्र के एक गांव में साउथ अफ्रीका से कमाकर लौटा युवक पत्नी के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंच गया। उसका आरोप है कि उसके विदेश में रहने के दौरान पत्नी का किसी और से संबंध हो गया। उसने यहां तक कह दिया कि अगर वह किसी और प्यार करती है तो उसे कोई दिक्कत नहीं है, उसे छोड़ दें। वह खुद उसकी दूसरी शादी करवा देगा। हालांकि, थाने में आई पत्नी ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनवल इलाके में रहने वाले एक युवक की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। उसकी ढाई वर्ष की एक बेटी भी है। पति का कहना है कि शादी के पहले से पत्नी का किसी से संबंध है। उसे लगा कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, जब वह विदेश चला गया तो पत्नी दूसरों से वीडियो कॉल, चैटिंग करने लगी। इसका संदेह होने पर अचानक घर आए पति ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.