बदायूं, फरवरी 8 -- महिला ने अपने पति व उसके दोस्त पर जंगल में ले जाकर गैंग रेप का आरोप लगाते हुये तहरीर दी। पुलिस की अब तक की जांच में मामला पति की पिटाई से आहत होकर महिला ने यह आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामला जिले के फैजगंज बेहटा थाना इलाके के एक गांव का है। एक गांव निवासी महिला का आरोप है, वह दुंदपुर गांव आई थी। इसी दौरान दो लोगों ने उसे काम का झांसा दिया। उसे बहलाफुसलाकर जंगल में ले गये, जहां बारी बारी से बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद दोनों आरोपी महिला को जंगल में अकेला छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों नाबालिक बेटों के साथ चौकी पहुंची। चौकी के बाहर मौजूद बच्चों ने बताया, दो लोग उसकी मां को बगिया (जंगल) की ओर ले गए थे। जहां उन्होंने गंदा काम किया। इस मामले में थाना प्रभारी राज...