हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- मौदहा। पत्नी के कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराए जाने की शिकायत को लेकर पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर दी है। उरई निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। उनका चार वर्षीय पुत्र है। पति के अनुसार पत्नी बीमार रहने के कारण मायके में रह रही थी। 17 दिसंबर को उसको ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंची। इस पर पति ससुराल पहुंचा, जहां उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी नगर निवासी मुस्लिम युवक के यहां रह रही है। आरोप है कि इस युवक के साथ पत्नी के अवैध संबंध हैं। पति ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति पत्नी व पुत्र का धर्म परिवर्तन कराने की बात कह रहा है तथा पत्नी को साथ भेजने के मामले में टालमटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.