धनबाद, जनवरी 31 -- झरिया, वरीय संवाददाता। पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर चुके कई लोग जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण परेशान हैं। वैसी महिलाओं का जिनका मायका बिहार अथवा दूसरे राज्य में है, उनका यहां पर जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। झरिया के बस्ताकोला के रहने वाले महेंद्र पासवान की पत्नी मोनिका देवी वार्ड 34 से पार्षद का चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। इस कारण महेंद्र पासवान शुक्रवार को अंचल कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए। अंचल कार्यालय कर्मियों का कहना है कि उनकी पत्नी बिहार की रहने वाली हैं। पत्नी का जाति प्रमाण पत्र मायके से ही बनेगा। वहीं महेंद्र पासवान का कहना है कि उनके पिताजी और दादाजी यहां रह चुके हैं। जब तक जाति प्रमाण पत्र नहीं बनेगा, तब तक धरना पर रहेंगे। बिहार से नि...