पिथौरागढ़, जनवरी 25 -- साहब! मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है...राजेन्द्र राम लाबड़ उर्फ राजेश के यह शब्द कोतवाली ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी भी भौचक्के रह गए। राजेश की सूचना के बाद जब पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे तो खून से लथपथ नीलम का शव पड़ा हुआ मिला। यह सनसनीखेज मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर का है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तकिये से पत्नी का गला घोंटा, विरोध करने पर उसने चाकू से गले पर वार कर उसे मार डाला। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और जुर्म कबूल किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को हुए इस हत्याकांड पर पुलिस के मुताबिक हत्या को अंजाम देने के बाद राजेश ने पहले खून से सने अपने कपड़े बदले। बाद में वह करीब ढाई किमी पैदल चलकर कोतवाली पहुंचा। यहां उसने पत्नी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.