गोरखपुर, नवम्बर 8 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र में एक युवक अपनी पत्नी का फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर डालकर गंदा गंदा कमेंट कर रहा है। पति की हरकत से आजिज पत्नी ने पति समेत तीन ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया कि संतकबीरनगर के साड़े कला मईला निवासी उमेश गुप्ता से उसकी शादी 20 नवंबर 2017 को हुई थी। शादी के 8 वर्ष हो गए और उमेश से 4 वर्ष का बच्चा कार्तिक भी है। उमेश हमारी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उस पर गंदा-गंदा कमेंट करता है। पति बेटे कार्तिक के नाम आईडी बनाकर 27 सितंबर से फेसबुक और इस्टाग्राम पर आये दिन फोटो लगाता रहता है और सामाजिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है। उसने मुझे अपने मायके में भी मुंह दिखने लायक नहीं छोड़ा है। पति उमेश के पिता से शिकायत की गई तो वे बोले हमने अपने बेटे को कहा है कि फोटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.