नोएडा, नवम्बर 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दनकौर कोतवाली क्षेत्र चचूला गांव के रहने वाले युवक ने पत्नी और साले पर मारपीट कर प्रताड़ित करने और उधार दिए गए रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। दनकौर के चचूला गांव निवासी पीड़ित प्रमोद कुमार का आरोप है कि उसकी ससुराल अलीगढ़ जनपद के जटटारी गांव में है। शादी के कुछ दिनों बाद से उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। पत्नी के कहने पर उन्होंने अपने साले को करीब साढ़े छह लाख रुपये उधार दिए थे। अब रुपये मांगने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हैं। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में ससुराल पक्ष के लोगों ने 23 अक्तूबर 2025 को पीड़ित पर हमला किया। आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अभी तक मुकदमा ...