बागेश्वर, जनवरी 3 -- क्षेत्र के एक गांव से मां-बेटी लापता हैँ। महिला के पति ने स्थानीय चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से पत्नी तथा पुत्री की खोजबीन करने की गुहार लगाई है। कहा कि वह दिल्ली में नौकरी करते थे। इस बीच घर में अकेले हैं। भंतोला गांव निवासी गोपाल सिंह धामी पुत्र खीम सिंह धामी ने कहा कि उनकी पत्नी लछुली देवी तथा 15 वर्षीय पुत्री मुन्नी 20 दिसंबर को बिना बताए कहीं चले गए हैं। रिश्तेदारों आदि में खोजबीन कर ली है, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने पुलिस से खोजबीन करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...