सीतापुर, अगस्त 19 -- सीतापुर, संवाददाता। सपा के पूर्व मंत्री आजम खान से सोमवार को उनकी पत्नी तंजीम फातिमा व बेटा अदीब मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचा। उनके साथ सपा महिला नेता फातिमा जबीं भी थी। आजम खान से उनकी मुलाकात करीब दो घंटे तक चली। तंजीम फातिमा आजम खान के लिए बीपी - शुगर की दवा भी लेकर गई थीं। जेल से निकलने के बाद आजम खान की पत्नी मीडिया के सवालों से बचती नजर आईं। उन्होंने कहा, आजम जी की सेहत पहले जैसी ही है। जमानत को लेकर अभी कुछ नहीं हुआ है। बेटे अदीब ने कहा की वह जेल में परेशान रहते है। जमानत के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें कोर्ट पर भरोसा है। हमारे साथ न्याय हो। हम लोग अल्लाह से दुआ करते हैं कि वो जल्द बाहर आएंगे। बताते चले कि आजम खान अक्टूबर, 2023 से सीतापुर जिला जेल में बंद हैं। उन पर जमीन कब्जाने से लेकर बकरी और किताब चोरी तक...