हरिद्वार, मार्च 21 -- शाहपुर शीतला खेड़ा में मिले युवक के शव को हत्या कर फेंका गया था। इस हत्याकांड को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने पति की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवैध संबंध के चलते दोनों ने युवक की हत्या की ताकि बाद में दोनों शादी कर एक साथ रहने लगें। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी सुखपाल की हत्या का शुक्रवार को खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को शाहपुर माड़ी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के बारे में जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई पवन की शिकायत पर थाना पथरी में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.