मथुरा, फरवरी 11 -- मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि पति ने तीनों बच्चों के गले में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर और पत्नी के सिर में भारी बस्तु से प्रहार कर हत्या की और इसके बाद खुद को करंट लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गयी है कि आखिर किस कारण यह कदम उठाया गया। मौके सोसाइड नोट मिला है और एक वीडियो मिला है, जिसमें मनीष खुद की मर्जी से मरने की बात कही है। खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष खेती करते थे और अपनी 32 वर्षिय सीमा, बेटी आठ वर्षिय हनी, 6 वर्षिय प्रियांशी और बेटा दो वर्षिय पंकज के साथ खप्परपुर में अपने छोटे...