एटा, जून 23 -- गांव तुगलिया में पत्नी और बेटे की पिटाई से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तलाश के दौरान युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची जैथरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बड़े भाई थाना जैथरा के गांव तुगलिया निवासी सुनील दीक्षित ने बताया कि छोटा भाई विनीत (38) की शादी करीब 23 साल पहले शोभा निवासी फतेहपुर सिढपुरा कासगंज के साथ हुई थी। विनीत परिवार के साथ नोएडा सेक्टर 63 में रहता था। वहीं पर नौकरी करते थे। इनकी पत्नी और बेटा भी नौकरी करता है। भाई का आरोप है कि पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। आरोप है कि रविवार को पत्नी, बेटा ने विनीत के साथ पिटाई कर दी थी। इसके बाद रविवार रात को गांव तुगलिया आ गए थे। सोमवार सुबह तक घरवालों के साथ रहे और फिर से वह घर से निकल गए। कुछ देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.