लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर के अलग-अलग इलाकों में पत्नियों से झगड़ा करने के बाद दो युवकों ने खुदकुशी कर ली। इटौंजा और ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में घटनाएं हुईं। क्षेत्रीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। इटौंजा के चक पृथ्वी नगर निवासी चंद्रभाल (30) किसान थे। भाई राम सजीवन ने बताया कि मंगलवार देर रात चंद्रभाल की पत्नी रामश्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। चंद्रभाल गुस्से में अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद पत्नी कमरे में गई तो वह चीज पड़ी। चंद्रभाल कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से लटका हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा और पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने चंद्रभाल को मृत घोषित कर दिया। उधर, ठाकुरगंज के बरौरा में मंगलवार की शाम निजी वाहन चालक साहिल (30) का उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.