हल्द्वानी, मार्च 17 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। अक्सर आपने सुना होगा पत्नी से झगड़े के बाद पति गुस्से में बाहर खाना खा लेते हैं। लेकिन अब पत्नियों की डर से लोगों ने सड़कों पर शराब पीना शुरू कर दिया है। इसका राज पुलिस काउंसलिंग में खुद सड़कों पर शराब पीते मिले लोगों ने खोला है। दो महीने में 800 लोगों को पुलिस ने ऑपरेशन रोमियो के तहत सार्वजनिक रूप से शराब पीने के दौरान पकड़ा है। हल्द्वानी पुलिस दो महीने से शहर में हर हफ्ते ऑपरेशन रोमियो चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने शहर के लगभग सभी व्यस्ततम इलाकों से सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर 800 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इन सभी को हवालात या किसी सरकारी संस्थान में ले जाकर काउंसलिंग की गई। इनमें से 500 से अधिक लोग पुलिस को यही बता चुके हैं कि पत्नी घर पर शराब का सेवन नहीं करने देती। जिस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.