चतरा, फरवरी 15 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में रविवार को आचार्यों के द्वारा विधिवत् पूजा-अर्चना कराया गया। मालूम हो कि भगवती मंदिर के प्रांगण में स्थित शिव मंदिर, मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर, सिंघानी के पुराना शिव मंदिर सहित विभिन्न चौराहों पर स्थित शिव मंदिर,लेंबोइया, शीतलपुर,पत्थलगड्डा, बरवाडीह,चौथा,बेलहर, नावाडीह के सर्वेश्वर शिव मंदिर,खैरा शिव मंदिर,जेहरा में गौरीशंकर धाम के अलावा विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना की गई। लोगों की ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही भगवान शिव और माता पार्वती का व...