चतरा, जून 19 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने पत्थलगड्डा गांव निवासी आशीष दांगी को अपना पत्थलगड्डा प्रखंड प्रतिनिधि मनोनीत किया है। आशीष दांगी वर्तमान में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष पद पर हैं। जबकि पूर्व में वे बजरंग दल जिला संयोजक के पद पर भी रह चुके हैं। इस संबंध में सांसद श्री सिंह ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है तथा कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में आशीष दांगी पत्थलगड्डा प्रखंड क्षेत्र से संबंधित बैठक व विकास कार्य में भाग लेंगे। इनके मनोनयन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर भुइयां, पूर्व जिला मंत्री सुनीता देवी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमिला देवी, कुसुमलता कुशवाहा, महामंत्री विरोचन गिरी तिलेश्वर राणा, दिनेश्वर दांगी, हरीश दांगी, गिरधारी राणा, तीर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.