गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा। जिलांतर्गत रमकंडा गांव में बारात के दौरान डांस कर रहे युवक को पत्थर से मार कर घायल कर दिया गया। घायल युवक पलामू जिलांतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी छोटू भुइयां का पुत्र राजकुमार भुइयां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजकुमार अपने घर से रमकंडा बारात में गया हुआ था। उसी दौरान वह सभी के साथ डांस कर रहा था। उसी क्रम में अज्ञात व्यक्ति ने उसे पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...