दुमका, जनवरी 8 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र लोवापाड़ा में पत्थर व्यवसायी द्वारा ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर व पत्थर व्यवसायी सुनील कुमार मंडल द्वारा डेढ़ सौ लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। अंचल अधिकारी ने पत्थर व्यवसायी द्वारा की गई इस पहल को बेहतर बताया। कहा कि सभी पत्थर व्यवसायी अपने-अपने क्षेत्र में गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड में कंबल एवं वस्त्र का वितरण जरूर करें, ताकि गरीब असहाय लोगों का ठंड के कारण मौत नहीं हो। मौके पर उपस्थित लोवापाड़ा के ग्रामीणों ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.