जौनपुर, फरवरी 8 -- डोभी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर रामदेवपुर ग्राम सभा के समीप शनिवार की रात में समय लगभग की 11:00 बजे के आसपास एक ट्रक जिसका खाई में जा गिरा। ट्रक चालक ने बताया कि चुनार से पत्थरों के बड़े बौल्डर को लेकर आजमगढ़ जा रहा था तभी रामदेवपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में जा गिरी ट्रक चालक के प्रयास से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच्चा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...