फिरोजाबाद, नवम्बर 30 -- फिरोजाबाद। राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल ने चलती ट्रेन में गेट पर खड़े यात्री को पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर मोबाइल सहित अन्य सामान लूटने वाले पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिए। जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेजा है। थाना जीआरपी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम जीआरपी आगरा दीपक कुमार मिश्रा, देवकी नंदन मीना आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें पश्चिमी आउटर के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लवकुश पुत्र राजाराम निवासी टावर वाली गली हिमांयूपुर थाना दक्षिण, हाल पता ठेके वाली गली नगला विष्णु, राजा पुत्र राकेश यादव निवासी रामखिलाड़ी के मकान में किराए पर फतेहपुर वाली गली नगला विष्णु, राघव उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.