बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- बुलंदशहर। 'आ बैल मुझे मार' यह कहावत नगर कोतवाली क्षेत्र की दुर्गापुरम कॉलोनी में चरितार्थ होती हुई दिखी। यहां गली से गुजरते शांत सांड को एक बुजुर्ग पीछे से पत्थर मारकर भागाने लगे। बुजुर्ग की हरकत पर अचानक भड़के सांड ने पलट कर उन ही हमला बोल दिया। जैसे-तैसे लोगों ने सांड को भगाया। लोगों ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। दुर्गापुरम कॉलोनी में बुजुर्ग मेघराज सिंह उनकी गली में घुसे सांड को भगा रहे थे। इस बीच सांड ने अचानक मेघराज पर हमला कर जमीन पर पटक दिया। बुजुर्ग ने बचने की काफी कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सांड को भगाया। हमले की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.