पाकुड़, दिसम्बर 23 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सीओ संजय कुमार सिन्हा ने रविवार रात को क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास थाना प्रभारी रवि शर्मा के साथ छापेमारी अभियान चलाकर अवैध तरीके से बिना माइनिंग चालान के पत्थर चिप्स ले जा रहे एक हाईवा को जब्त कर लिया। जब्त हाईवा को थाना परिसर में रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया की बिना माइनिंग चालान के जब्त हाईवा की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गई है। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...