पौड़ी, दिसम्बर 7 -- थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। थाना सतपुली प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब पौने 10 बजे की है। ग्राम ओडल निवासी रविंद्र सिंह 36 पुत्र जगत सिंह रैतपुर से सतपुली आ रहा था। इस दौरान पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस टीम में शामिल रियाज अहमद और ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल भिजवाया गया। चोट गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...