जमशेदपुर, मार्च 29 -- पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरुडीह गांव के लायाडीह टोले में बुधवार रात पत्थर खदान में हुई ब्लास्टिंग से पत्थर गांव के अंदर घरों पर गिरे। खदान से करीब 200 मीटर दूर एक पारा शिक्षक गिरेंद्र नाथ मुर्मू के घर की छत पर पत्थरों के गिरने से एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। इसके विरोध में एकजुट ग्रामीणों ने उग्र होकर गुरुवार देर शाम खदान से बाहर पत्थर निकालने वाले रास्ते को काटकर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। ग्रामीणों द्वारा रास्ते काटे जाने से शुक्रवार को दिनभर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। मामले की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर दल बल के साथ पहुंचे एवं ग्रामीणों को काफी समझाया। ग्रामीणों की एक ही मांग थी कि क्षेत्र में खदानें नहीं चलने दी जाएंगी। जबकि थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.