गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी से चोरों ने शुक्रवार रात दुकान के गेट का ताला तोड़कर मशीन, सिलंडर, बाइक चोरी कर ली। अगले दिन दुकान पर पहुंचने पर पीड़ित को चोरी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली शाहदरा निवासी दिनेश सिंघल की बलराम नगर कॉलोनी में पत्थर मार्बल की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को वह दुकान का ताला लगाकर घर गये थे। चोरों ने देर रात दुकान के गेट का ताला तोड़कर वहां रखी पत्थरों को काटने वाली साढे सात हार्स पावर की मोटर, अल्टीनेटर, बैटरी चार्जर, ड्रील मशीन, तीन बड़े सिलेंडर, एक छोटा सिलेंडर, पानी की मोटर, पत्थर रखने वाले लोहे के तीन स्टेंड, बाइक और 12 हजार की नकदी चोरी कर ली। उन्हें सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी का प...