आगरा, दिसम्बर 7 -- बिचपुरी स्थित अग्रसेन मार्बल के ऑफिस में शुक्रवार शाम दो अज्ञात युवकों ने खरीदारी के बहाने पहुंचकर चोरी को अंजाम दे दिया। माल दिखाने के बहाने एक युवक ने मालिक को बातों उलझा लिया। वहीं दूसरे ने काउंटर से करीब दो लाख रुपये की रकम पार कर दी। दुकान मालिक अर्पित अग्रवाल, निवासी सेक्टर-10 आवास विकास की तहरीर पर जगदीशपुरा पुलिस ने दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अर्पित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे दो युवक पत्थर देखने के बहाने दुकान पर आए। इसी दौरान अर्पित एक युवक को पत्थर दिखाने बाहर गए तो दूसरा युवक ऑफिस काउंटर में रखे लगभग दो लाख रुपये और आधार और पैन कार्ड लेकर चंपत हो गया। कुछ देर बाद जब अर्पित वापस आए और काउंटर खोला तो सारा सामान गायब था। दोनों युवक मौके से निकल चुके थे। पीड़ित ने थाना जगदीश...