गोरखपुर, दिसम्बर 19 -- चौरीचौरा/झंगहा। झंगहा क्षेत्र के राघोपट्टी पड़री गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंग द्वारा जबरिया कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने तहसील प्रशासन के आदेश पर लगाए गए पत्थर उखाड़कर फेंक दिए और खेत जोत लिया। मना करने पर पीड़ित को मारने की धमकी दी गई। पीड़ित भग्गन प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लालबिहारी यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...