कौशाम्बी, जून 23 -- चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव की मीना देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय में वाद दायर कर करीब 10 दिन पहले उसने अपनी जमीन की पैमाइश कराई थी। पैमाइश करके राजस्व कर्मचारियों ने पत्थर गड़ी कर दी थी। आरोप है कि उसी दिन बगल के काश्तकार गोविंद पुत्र भंवर सिंह ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। चरवा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.