लखनऊ, जुलाई 7 -- लखनऊ। इंदिरानगर जैसी पॉश कॉलोनी का एक परिवार अज्ञात पत्थरबाज से परेशान है। इस घर में एक माह में कई बार पत्थर फेंके गए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी मुकेश जैन ने बताया कि उनके घर अज्ञात व्यक्ति पत्थर फेंक रहा है। वह एक महीने से परेशान कर रहा है। 27 जून को एक अज्ञात व्यक्ति ने घर की रेकी कर पत्थराव किया था। जिससे शीशा टूट गया था। बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में दिख रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले घर की रेकी की, उसके बाद सड़क से पत्थर उठाया। उसकी फोटो खींच कर किसी से बात की। बताया कि एक महीने में तीन बार पत्थराव हो चुका है। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.