नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तुर्कमान गेट इलाके में पत्थरबाजी के मामले में अदालत ने पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 दिन के लिए बढ़ा दी है। तीस हजारी स्थित लिंक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पूजा सुहाग की अदालत ने मोहम्मद कैफ, कासिफ, अरीब, अदनान और समीर को यह आदेश दिया। आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत के बाद अदालत में पेश किया गया था। सभी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। यह घटना बुधवार को तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने की ड्राइव के दौरान हुई थी, जब कथित तौर पर आरोपियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और पांचों आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अमन कमेटी के सदस्यों और स्था...