रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि विगत 26 जनवरी की रात्रि चितरपुर प्रखंड अंतर्गत सुकरी गढ़ा लारी में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। इस दौरान स्थिति उस समय बिगड़ गई जब पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें पुलिस बल के जवानों सहित कुछ ग्रामीण भी घायल हो गए। घटना को लेकर मंगलवार को सुकरी गढ़ा लारी के ग्रामीण विश्व हिंदू परिषद के रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा से मिले और उन्हें अपनी आपबीती से अवगत कराया। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन की ओर से विसर्जन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, विसर्जन के दौरान दूसरे गांव के कुछ लोग भी शामिल थे। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन और...