लखनऊ, फरवरी 21 -- पुलिस महानिरीक्षक ने जीआरपी के प्रतीक चिह्न का लोकार्पण किया रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा-उभरती चुनौतियों पर सेमिनार का आयोजन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस उप्र के प्रतीक चिह्न (लोगो) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में जीआरपी की कार्य प्रणाली पर चर्चा की गई। ट्रेनों पर पत्थरबाजी, मानव व मादक पदार्थों की तस्करी और नकली नोटों पर प्रभावी रोकथाम के बारे में बताया गया। पुलिस मुख्यालय के चिंतन सभागार में 'रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा-उभरती चुनौतियां' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 'अंकुश'का शुभारंभ करते हुए प्रकाश डी, एडीजी, रेलवे उत्तर प्रदेश ने कहा कि प्रदेश में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इस नेटवर्क में जीआरपी छह अनुभागों एवं 65 थानों में विभाजि...